ख़ामोशी

  1. तेरी ख़ामोशी

    अल्हड़ नवेली-सी

    बनी पहेली ।
  2. दर्द से मीठी

    ये ख़ामोशी की दवा

    स्वाद कड़वा ।
  3. कौन सुनेगा

    ख़ामोशी की आवाज

    शोर के साज!
  4. पी ली ख़ामोशी

    घुली मीठी मुस्कान

    करे हैरान ।
  5. ख़ामोशी– संग

    बदले हर छिन

    जीवन– रंग ।
  6. बजने लगी

    ये तेरी ख़ामोशियाँ

    ज्यों शहनाई।
  7. धड़कन भी

    दे ख़ामोशी की ताल

    करती धमाल।
  8. नैना समाए

    यूँ ख़ामोशी के साये

    कैसे छिपाएँ!
  9. छूटा  वो गाँव

    मूक राह निहारे

    सदा पुकारे।
  10. ये ख़ामोशियाँ

    गजब जादूगर

    देख असर ।
-0-

1 प्रतिक्रियाएँ

पाठक समुदाय

रचनाओं से जुड़े रहें।

पाठक समुदाय की जानकारी आ रही है…

    अपनी इच्छा से सार्वजनिक हुए पाठक यहाँ दिखेंगे।

    जुड़ने से आपका नाम सार्वजनिक नहीं होता। सूची में दिखना आपकी अलग सहमति पर निर्भर है।

    Google से प्रवेश करने पर आपका नाम, ईमेल और खाता पहचान सुरक्षित रूप से इस वेबसाइट के खाते से जुड़ते हैं। Google की प्रवेश सुविधा और आपकी चुनी हुई सार्वजनिक तस्वीर Google से लोड होती हैं। गोपनीयता नीति

    अपनी प्रतिक्रिया लिखें

    आपकी बात इस रचना को एक नया अर्थ दे सकती है। ईमेल सार्वजनिक नहीं होगा। * वाले स्थान भरना ज़रूरी है।

    स्वीकृत प्रतिक्रिया के साथ आपका नाम और उपलब्ध प्रोफ़ाइल चित्र सार्वजनिक होंगे। यह पाठक सूची में नाम दिखाने की सहमति से अलग है।