रहस्‍य

हर क्षण होठों पर सिमटी

मुस्कराहट के पीछे

क्या आपने देखी है-

बनावट की मोटी परत

 क्या महसूस की है, चुभती कड़वाहट

दर्द की एक सिहरन

झड़ती पपडि़याँ ईर्ष्या की

क्या पढ़ पाए हैं आप

दबे इक डर में

सोखती जीवन की महक को

जरा सुनिए

मुस्कराहट -भरे शब्ब्दों में

बेसुध  अहं की गूँज ।

देखना चाहते हैं

जानना चाहते हैं

इस मुस्कराहट  के रहस्य को

ले आइये आईना

और

सुनिये, क्या कहता है

‘खुदा’ होने का दावा करता इंसान

भूल इंसानियत की राह

अहम् के गुबार में लिप्त

बेपरवाह! बेखबर! बेरहम!

देख जिसे आईना  भी मुस्‍कराता है

और

चटक कर बिखर जाता है।

सहज साहित्‍य पर  दिनांक १०.१०.२०१३ को  प्रकाशित मेरी कविता

पाठक समुदाय

रचनाओं से जुड़े रहें।

पाठक समुदाय की जानकारी आ रही है…

    अपनी इच्छा से सार्वजनिक हुए पाठक यहाँ दिखेंगे।

    जुड़ने से आपका नाम सार्वजनिक नहीं होता। सूची में दिखना आपकी अलग सहमति पर निर्भर है।

    Google से प्रवेश करने पर आपका नाम, ईमेल और खाता पहचान सुरक्षित रूप से इस वेबसाइट के खाते से जुड़ते हैं। Google की प्रवेश सुविधा और आपकी चुनी हुई सार्वजनिक तस्वीर Google से लोड होती हैं। गोपनीयता नीति

    अपनी प्रतिक्रिया लिखें

    आपकी बात इस रचना को एक नया अर्थ दे सकती है। ईमेल सार्वजनिक नहीं होगा। * वाले स्थान भरना ज़रूरी है।

    स्वीकृत प्रतिक्रिया के साथ आपका नाम और उपलब्ध प्रोफ़ाइल चित्र सार्वजनिक होंगे। यह पाठक सूची में नाम दिखाने की सहमति से अलग है।