मन के द्वार

  1. मन का पंछी

    पाने को
    पहचान

    भरे उड़ान ।
  2. मन है देता

    जीवन आधार

    मंत्र अपार।
  3. मन की आंखे

    खोले हजारों
    द्वार

    करो विचार ।
  4. देखे दुनिया

    मीन सी तड़पन

    है दु:खी मन
    ।
  5. मीठी लगे हैं

    ये मन की
    बतियाँ

    बांटे सखियाँ
    ।
  6. ये बाल मन

    बिन बात मुस्‍काये

    दर्द भुलाये।
  7. मन की ताल

    दूजे से मिल जाती

    मंत्र सुनाती
    ।
  8. दर्द सोखता

    यूँ रेत सोखे
    पानी

    मन ने ठानी । 
  9. देखे जो रंग

    मचले मनमौजी

    तितली मन ।
  10. यूँ बिच्‍छू
    बन

    ये जहरीला मन

    सोखता तन ।
  11. शब्‍दों के
    तीर

    मज़बूरी की
    बेड़ी

    मन ना छोड़े
    ।
सीमा स्‍मृति

   

पाठक समुदाय

रचनाओं से जुड़े रहें।

पाठक समुदाय की जानकारी आ रही है…

    अपनी इच्छा से सार्वजनिक हुए पाठक यहाँ दिखेंगे।

    जुड़ने से आपका नाम सार्वजनिक नहीं होता। सूची में दिखना आपकी अलग सहमति पर निर्भर है।

    Google से प्रवेश करने पर आपका नाम, ईमेल और खाता पहचान सुरक्षित रूप से इस वेबसाइट के खाते से जुड़ते हैं। Google की प्रवेश सुविधा और आपकी चुनी हुई सार्वजनिक तस्वीर Google से लोड होती हैं। गोपनीयता नीति

    अपनी प्रतिक्रिया लिखें

    आपकी बात इस रचना को एक नया अर्थ दे सकती है। ईमेल सार्वजनिक नहीं होगा। * वाले स्थान भरना ज़रूरी है।

    स्वीकृत प्रतिक्रिया के साथ आपका नाम और उपलब्ध प्रोफ़ाइल चित्र सार्वजनिक होंगे। यह पाठक सूची में नाम दिखाने की सहमति से अलग है।